मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख के शुभहाथों शुरू किया गया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथ का शुभारंभ

पुणे, जुलाई (जिमाका)
जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख के शुभ हाथों प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथ का शुभारंभ साथ ही योजना के बारे में जानकारी देनेवाली समयसारिणी प्रकाशित की गई।
जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी संजय काचोले, कृषि उपसंचालक संजय विश्वासराव, उप विभागीय कृषि अधिकारी सूरज मडके, तंत्र अधिकारी रुपाली बंडगर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देनेवाले दो प्रचार रथों के माध्यम से जिले की सभी तालुकाओं में फसल बीमा योजना के बारे में नागरिकों में जागरूकता पैदा की जाएगी।
प्रथम चित्ररथ का मार्ग 17 और 18 जुलाई को हवेली, 19 और 20 जुलाई को खेड़, 21, 22 और 23 जुलाई को जुन्नर, 24 और 25 जुलाई को आंबेगांव, 26 और 27 जुलाई को मावल, 28 29 और 30 जुलाई को मुलशी में होगा। साथ ही दूसरे चित्ररथ का मार्ग 17 और 18 जुलाई को शिरूर, 19 और 20 जुलाई को दौंड, 21 और 22 जुलाई को बारामती, 23 और 24 जुलाई को इंदापुर, 25 और 26 जुलाई को पुरंदर, 27 और 28 जुलाई को भोर व 29 और 30 जुलाई को वेल्हा में होगा। 
जिले के अधिक से अधिक नागरिकों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ