मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वजन, माप, मानकों के सत्यापन करने की अपील

पुणे, जुलाई (जिमाका)
आम उपभोक्ताओं को सटीक वजन और माप के साथ सामान या सेवाएँ प्रदान करने की दृष्टि से सभी व्यापारी, औद्योगिक प्रतिष्ठान साथ ही अन्य वजन, माप उपयोगकर्ताओं द्वारा उनके पास के वजन, माप और मानकों का सत्यापन और मुद्रांकन (मोहर) करवाकर लीजिए। यह अपील उप नियंत्रक वैध माप शाखा पुणे की ओर से की गई है। 
वैधमापन शास्त्र प्रणाली के माध्यम से वजन, माप और मानकों का सत्यापन व मुद्रांकन का काम किया जाता है। कुछ वज़न या माप के उपयोगकर्ता अपना वजन और माप का सत्यापन व बिना मुहर लगवाए ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं यह निदर्शन में आया है। ऐसे उपयोगकर्ताओं के बारे में जानकारी संकलित करने के लिए वजन और माप की मरम्मत करनेवाले लाइसेंसधारियों को प्राधिकार पत्र जारी करके निर्धारित पैटर्न के अनुसार सर्वेक्षण कराने हेतु वैधमापन शास्त्र यंत्रणा ने प्राधिकृत किया है। 
वजन, मापों का सत्यापन और बिना मुद्रांकन के उपयोग में हैं, ऐसे उपयोगकर्ताओं को नजदीकी वैधमापन शास्त्र यंत्रणा के कार्यालय से संपर्क करके वजन एवं माप का सत्यापन एवं मोहर लगवा लें। साथ ही सर्वेक्षण के लिए प्राधिकार पत्र लानेवाले लाइसेंसधारी का भी सहयोग करें। यह सूचना सह-नियंत्रक वैध मापन शास्त्र द्वारा भी दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ