पुणे, जुलाई (जिमाका)
महात्मा ज्योतिबा फुले संशोधन व प्रशिक्षण संस्था की ओर से (महाज्योति) संघ लोकसेवा आयोग की पूर्व परीक्षा उत्तीर्ण हुए 314 विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए हर एक को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता वितरित करने की प्रक्रिया चल रही है। यह जानकारी संस्था द्वारा दी गई है।
संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 12 जून को घोषित कर दिया गया है। महाज्योति के माध्यम से अन्य पिछड़ा वर्ग, विमुक्त घुमंतू जनजाति, विशेष पिछड़ा वर्ग की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों से 50,000 रुपये की एकमुश्त राशि के लिए 16 जून से 8 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस योजना के तहत लाभान्वित करने के लिए 356 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे। उनमें से 314 विद्यार्थी इस योजना के लाभ के पात्र हो गये हैं। इनमें से 298 विद्यार्थियों के बैंक खातों में 50-50 हजार रुपये के हिसाब से कुल 1 करोड़ 49 लाख रुपये जमा किये गये हैं। शेष पात्र छात्रों को अपने बैंक विवरण जमा करने के बाद उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को होगी। संबंधित विद्यार्थियों को वितरित किए गए वित्तीय सहायता इस परीक्षा की तैयारी के लिए फायदेमंद होगी। यह जानकारी महाज्योति के प्रकल्प व्यवस्थापक कुणाल शिरसाठे ने दी।

0 टिप्पणियाँ