मुंबई, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
अजीत पवार के यूं जाने से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में क्या भूचाल आएगा? अजीत पवार अपने साथ 35 विधायकों की एक बड़ी टीम लेकर शिंदे-फड़णवीस सरकार में शामिल हो गए हैं। अजीत दादा ने एक ही टर्म में 3 बार उपमुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की है। पहली बार देवेंद्र फड़णवीस के साथ सुबह, महाविकास आघाडी में दूसरी बार और आज दोपहर शिंदे-फड़णवीस सरकार में तीसरी बार ली है।
महाराष्ट्र राज्य की राजनीति में आज एक बड़ा भूकंप हुआ है। भतीजे ने अपने चाचा को गुमराह करते हुए राजनीति की चाल चली है। वैसे देखा जाए तो राजनीति के सिकंदर के रूप में शरद पवार साहब को पहचाना जाता है। अजीत दादा के साथ शरद पवार साहब के करीबी छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल, धनंजय मुंडे सहित कई बड़े बड़े चेहरे शिंदे-फड़णवीस सरकार में शामिल हो गए हैं। शामिल होनेवाले विधायक अपने अपने चुनाव क्षेत्र के प्रभावशील नेता हैं।
आज की घटी घटना क्या महाराष्ट्र राज्य की राजनीति में तहलका मचाएगी। कांग्रेस और शिवसेना (ठाकरे गुट) अब क्या सावधानी बरतते हैं, यह देखना होगा। शिवसेना के साथ जो हुआ वो अब क्या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में होगा? कई दिनों से अजीत दादा कुछ खफा खफा से नजर आ रहे थे।
आखिर कार उन्होंने राजनीति में भूकंप मचा दिया, पहले सुबह और आज दोपहर में महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण कर ली है। अजीत दादा के साथ आज छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल, धनंजय मुंडे, आदिति तटकरे, हसन मुश्रीफ, सुनील बनसोडे, अनिल पाटिल, धर्माराव बाबा आत्राम ने शपथ ग्रहण की है।
शपथ ग्रहण करने के बाद अजीत पवार ने प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुले दिल से प्रशंसा करते हुए कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। देश ही नहीं बल्कि दुनिया में उनकी सूझबूझ को डंका बज रहा है यानी उनके नेतृत्व को सराहा जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ