मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद और आठ अन्य ने ली मंत्री पद की शपथ

राज्यपाल रमेश बैस ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
मुंबई, जुलाई (महासंवाद)
विधान सभा सदस्य श्री अजीत पवार सहित आज दोपहर राजभवन में नौ लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल रमेश बैस ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
श्री छगन चंद्रकांत भुजबल, श्री दिलीप दत्तात्रय वलसे-पाटिल, श्री हसन मियालाल मुश्रीफ, श्री धनंजय पंडितराव मुंडे, श्री धर्मराव बाबा भगवंतराव आत्राम, श्रीमती आदिती सुनील तटकरे, श्री संजय बाबूराव बनसोड, श्री अनिल भाईदास पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली।
इस समय विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, विधान सभा के सदस्य, जन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ