पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय-पुणे में 20 जुलाई 2023 को मंडल के सभी अधिकारियों के लिए सतर्कता जागरूकता के संबंध में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इंदू दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
श्री घनशाम बंसल- सीनियर प्रोफेसर/ इरिसेन- पुणे ने सतर्कता और उसके लिए कानूनी प्रावधानों से संबंधित विभिन्न मुद्दों के बारे में अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने विशेष रूप से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 और इसके प्रावधानों पर जोर दिया। उन्होंने ऑफिस कार्य के दौरान सतर्कता की दृष्टि से बरती जाने वाली सावधानियों के कुछ उदाहरण दिये तथा प्रस्तुत बातों का मार्गदर्शन करते हुए चर्चा की। उन्होंने इस बात की जरूरत बताई कि सभी को पारदर्शी तरीके से काम करना चाहिए।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और इस बात पर जोर दिया कि सतर्कता संबंधी मामलों में विचारों और मार्गदर्शन के लिए किसी बाहरी एजेंसी पर निर्भर रहने के बजाय अधिकारियों को अपने विवेक से कार्य करना चाहिए और इसे दैनिक कामकाज में लागू करना चाहिए। सेमिनार में उपस्थित अधिकारियों ने सतर्कता संबंधी विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।
सेमिनार का संयोजन तथा सूत्र संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी श्री जितेन्द्र पी. सिंह ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ