मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से जरूरतमंद छात्रों को शालेय सामग्री वितरित

मांजरी, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हम स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित करके उनमें सकारात्मक दृष्टिकोण बढ़ाने का प्रयास करते हैं ताकि स्थिति के कारण उनकी गुणवत्ता और पढ़ाई प्रभावित न हो। यह विचार अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने व्यक्त किए। 
अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से सामाजिक प्रतिबद्धता को बनाए रखने की अपील करते  हुए बड़ी संख्या में नोटबुक व पेन का संकलन किया गया, जिसका वितरण के. के. घुले विद्यालय, ज्ञानप्रबोधिनी स्कूल, इंदिरा शिक्षण संस्था हड़पसर और मांजरी परिसर के स्कूलों के जरूरतमंद छात्रों को किया गया, तब वे बोल रहे थे। 
इस गतिविधि को क्रियान्वित करने में विट्ठलराव भापकर, निर्मला म्हस्के, मोहन घुले, अतुल रासकर, दिलीप घुले, बसाप्पा सुंकाले, प्रदीप मगर, दिलीप तुपे, समीर घुले, बबन जगताप, राहुल कुदले की बहुमूल्य भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ