हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
वैज्ञानिक विचारों के साथ अपने कार्यों में दिव्यता देखनेवाले 12 वीं सदी के संत सावता महाराज का 728 वां स्मृति दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया।
हड़पसर के लोहिया उद्यान में स्थित संत सावता महाराज मंदिर में सुबह छह बजे शुभ वातावरण में अभिषेक एवं महापूजा की गई। ह.भ.प. कोल्हे महाराज का कीर्तन सुबह 10 से 12.30 इसी बीच हुआ। इस दौरान मंदिर प्रबंधन की ओर से महाप्रसाद का आयोजन किया गया। हड़पसर पंचक्रोशी के भक्त दर्शन के लिए उमड़ पड़े थे।
भक्तों ने दर्शन कर महाप्रसाद का लाभ उठाया। हड़पसर के पुराने मंदिरों में से एक संत सावता महाराज का मंदिर महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मंदिर में 1949 मूर्तियां स्थापित की गई हैं। मंदिर ट्रस्ट महोत्सव का यह 73 वां वर्ष है। यह जानकारी मंदिर के प्रबंधन ने दी।

0 टिप्पणियाँ