मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारती रमेश तुपे ने अपना जन्मदिन सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे विभाग ह्यूमन राईट्स दिल्ली की वाइस प्रेसिडेंट भारती रमेश तुपे का जन्मदिन सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया। तुकाई टेकडी स्थित धर्मवीर शंभूराजे प्रतिष्ठान अनाथ आश्रम में जन्मदिन के अवसर पर अनाथ बच्चों के साथ केक काटा, साथ ही बच्चों के साथ भोजन का आस्वाद लिया और आश्रम को उपहार स्वरूप एक बोरी चावल भी दिया गया। साथ ही भारती तुपे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर फुरसुंगी स्थित अण्णा देवकर गौशाला को तीन टन चारा दिया गया। 
इस अवसर पर यहां पूर्व नगरसेवक मारुति आबा तुपे, महाजनहित प्रतिष्ठान के महासचिव हेमंत ढमढेरे, सतीश भिसे, हरिभाऊ काले, पत्रकार अनिल मोरे, ह्यूमन राइट्स दिल्ली महाराष्ट्र की अध्यक्षा अंजुला जैस्वाल, पुणे प्रेसिडेंट एडवोकेट के. टी.आरु, एडवोकेट चिराग आस्वानी, मनीषा शेवाले, श्रीदेवी गांधी, मेघना प्रामाणिक, एडवोकेट मयुरा पाटिल, आनंद गलांडे, चंद्रशेखर गलांडे, अमोल गलांडे, योगेश शिंदे, प्रमोद सालुंखे, दशरथ येवले, लक्ष्मी भोसेकर, प्रीति जैन, सपना म्हस्के, ज्योति पारख, रेखा सालवे, सुचित्रा डावकर, सुकन्या आढाव, जयहिंद मित्र मंडल के अध्यक्ष विश्वजीत तुपे व पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।  
सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक ऋण चुकाने का प्रयास भारती तुपे ने किया है। उन्होंने अपना जन्मदिन अनाथ आश्रम के अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर व साथ ही    गौशाला को चारा प्रदान करके सामाजिक दायित्व निभाया है। यह विचार पूर्व नगरसेवक मारुति आबा तुपे व एडवोकेट के. टी. आरु ने व्यक्त किए। 
अनाथों को मदद की और गोशाला में चारा उपलब्ध कराकर मूकजीवों का लिया गया आशीर्वाद भावी जीवन के लिए लाभकारी होगा। यह विचार महाजनहित प्रतिष्ठान के महासचिव हेमंत ढमढेरे ने व्यक्त किए। सूत्र-संचालन सतीश भिसे और आभार प्रदर्शन भारती तुपे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ