मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भाजपा से रिश्ता तोड़कर अधिकराव जगताप नेशनल पीपल्स पार्टी में शामिल हुए

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार के साथ गठबंधन करने से भारतीय जनता पार्टी से रिश्ता तोड़कर अधिकराव जगताप ने नेशनल पीपल्स पार्टी में प्रवेश किया है। नेशनल पीपल्स पार्टी ने अधिकराव जगताप को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। 
भाजपा छोड़नेवाले अधिकराव जगताप ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि बारामती मतदार संघ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए अब तक कड़ी मेहनत की है। अजीत पवार के तानाशाही के खिलाफ अब तक स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बड़ी लड़ाई लड़ी है। सत्ता में रहते हुए पवार के समर्थकों ने कई लोगों की पिटाई की, झूठे मुक़दमों में फंसाया, उद्योग व्यवसायों को मुश्किलों में डाला, फिर भी हो रहे आतंक के बावजूद कार्यकर्ताओं ने भाजपा को मजबूती मिले बारामती मतदार संघ में  पार्टी के विकास के लिए काम किया, पार्टी को अच्छे दिन लाए और अब स्थानीय कार्यकर्ताओं का विचार किए बिना वरिष्ठ स्तर पर अजीत पवार के साथ गठबंधन बनाने का फैसला किया गया। उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद दिया गया, उससे स्थानीय कार्यकर्ता परेशान हुए हैं। हिंदुत्ववादी छवि से परिचित मेरे जैसे कार्यकर्ता ने बीजेपी से इस्तीफा देकर रिश्ता तोड़ दिया है। 
अधिकराव जगताप आरोही ग्रुप के माध्यम से सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, कृषि एवं श्रम क्षेत्र में वे कार्यरत हैं। संगठन के माध्यम से वे कृषि व्यवसाय मार्गदर्शन और निर्माण के लिए किसानों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने असंगठित श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए घरेलू व्यवसाय मार्गदर्शन प्रदान करके व्यवसाय के लिए आवश्यक सामग्री और बाजारपेठ उपलब्ध की गई है, जिसके कारण उनका आम जनता के साथ बहुत ही करीबी रिश्ता निर्माण हुआ है। उनका बारामती निर्वाचन क्षेत्र में एक प्रमुख जनसंपर्क के रूप में अहम स्थान है। साथ ही वे जनसंघ और हिंदुत्व की पृष्ठभूमि के साथ एक गौशाला भी चलाते हैं।
नेतागण अपनी सुविधानुसार राजीनीति करके हमारा गला घोंट रहे हैं : अधिकराव जगताप
गठबंधन बनाते समय बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेना चाहिए था और गठबंधन करना चाहिए था। हम अपना सिर फोड़ लें और नेतागण अपनी सुविधानुसार राजीनीति करके हमारा गला घोंट रहे हैं। ऐसी राजनीति चल रही है। ऐसी अवसरवादी राजनीति से तंग आकर भाजपा छोड़ दी और एनपीपी में शामिल हुआ हूं। आने वाले समय में और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस पार्टी से शामिल होंगे। प्रदेश सचिव के रूप में राज्य में एनपीपी का प्रचार-प्रसार जोर-शोर से करूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ