मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राजनीति में नया उभरता सितारा ‘शिवसैनिक संजय बापू सपकाल’

कम समय में ही राजनीति की सफलता की बुलंदियों को छूकर आज की युवा पीढ़ी में सक्षम नेतृत्व के रूप में निखरकर सामने आए शिवसैनिक संजय बापू सपकाल इस युवा चेहरे ने समाज व राजनीति में अपनी अलग छवि निर्माण की है। आम जनता को मूलभूत सुविधा मिल पाएं, उनकी समस्याएं हल हों, इस हेतु जी जान से कोशिश करनेवाला ध्येयवादी शिवसैनिक हैं संजय बापू सपकाल। सही मायनों में जनता के सेवक के रूप में उनका नाम लिया गया तो इसमें कोई दोराह नहीं है।
राजनीति में एक उभरता हुआ खिलता हुआ नया सितारा है, शिवसैनिक संजय बापू सपकाल। हिंदूहृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख स्व. बालासाहब ठाकरे व पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने शिवसेना में प्रवेश करते हुए अपने सामाजिक कार्य के साथ अपनी राजनीति जीवन की भी शुरुआत की है। शिवसेना में प्रवेश करने के बाद शिवसैनिक के रूप में कार्य करते हुए गुट प्रमुख, उप शाखा प्रमुख, शाखा प्रमुख, प्रभाग प्रमुख, विधानसभा समन्वयक से आज वे शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख संघटक का पदभार बखूबी संभाल रहे हैं।
शिवसेना पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन पर सौंपी उसमें वे खरे उतरे हैं। पिछले 20 सालों से अधिक समय से शिवसेना का काम पूरी निष्ठा, लगन से वे प्रामाणिक रूप में कर रहे हैं। राजनीति के साथ-साथ उनका सामाजिक क्षेत्र में भी बहुत बड़ा योगदान है, इसलिए उनके द्वारा किए गए विविध सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें विविध सामाजिक संस्थाओं की ओर से विविध राज्य एवं नेशनल पुरस्कारों से भी नवाजा गया है। 
संजय बापू सपकाल को बचपन से ही सामाजिक क्षेत्र में कुछ कर दिखाने की चाह थी। आगे चलकर समाजनीति में योगदान देने के लिए उन्होंने अपना लक्ष्य सामाजिक कार्य व लोगों की मुश्किलें हल करने पर केंद्रित करते हुए आज भी वे बखूबी समाज में बहुत ही अच्छा अपना योगदान दे रहे हैं। उनकी यह सामाजिक भागीदारी को देखते हुए आज अनेक युवा उनके साथ सामाजिक कार्य करने के लिए जुड़े हैं। अपने सामाजिक कार्यों की बदौलत व उनके सादगी भरे स्वभाव के कारण आज समाज के सभी स्तर के लोग उनके साथ जुड़े हुए हैं। सामाजिक कार्यों की नींव पर हड़पसर में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
शिवसेना में फिलहाल सक्रिय युवा शिवसैनिक के रूप में संजय सपकाल परिचित हैं। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए वे शिवसेना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जी जान लगाकर कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आम जनता की समस्याओं को हल करने का संकल्प लेकर चल रहे ऐसे समाजसेवी व्यक्तित्व को जन्मदिन की तहेदिल से बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं!
श्री अजय सकपाल
(शाखा प्रमुख : हड़पसरगांव)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ