पीएमपीएमएल को बेहतर बनाने के लिए आप की अनूठी मुहिम
हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पीएमपीएमएल के अजब गजब प्रशासन के खिलाफ आम आदमी पार्टी हड़पसर की ओर से यात्रियों को साथ लेकर पीएमपीएमएल को बेहतर बनाने की अनूठी मुहिम कार्यान्वित की गई है।
आम आदमी पार्टी हड़पसर की ओर से पुणेकर (पीएमपीएमएल) यात्रियों को बसों में यात्रा करते समय खराब पीएमपीएमएल बसों में यात्रा करनी पड़ती है। इस समस्या से अवगत होते ही आम आदमी पार्टी के ‘सड़क एवं सार्वजनिक परिवहन’ विभाग ने पुणेस्तर पर एक अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक पुणेकर यात्री को एक बस का निरीक्षण करना चाहिए और अगर उस बस में कोई सुविधा नहीं है या फिर बस खराब हो गई है फिर भी पीएमपीएमएल प्रशासन उस बस को सड़क पर उतारकर यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहा है, यह निदर्शन में आते ही उक्त बस की फोटो और बस का क्रमांक आम आदमी पार्टी के सड़क एवं सार्वजनिक परिवहन’ विभाग द्वारा जारी किए 8484874074 मोबाइल वाट्सअप क्रमांक पर संबंधित बस का फोटो पूरी जानकारी के साथ वाट्सअप पर भेजने की अपील यात्रीगणों से की गई है। इस मुहिम को यात्रियों से बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कुछ अन्य मुद्दे भी उठाए गए, यात्रियों ने भी सफर के दौरान, पीएमपीएमएल प्रशासन की कुछ दिक्कतें आदि समस्या से अवगत कराया व अन्य कुछ मुद्दे उपस्थित किए।
आम आदमी पार्टी के सड़क एवं सार्वजनिक परिवहन विभाग ने उम्मीद जताई है कि अब पुणेकर बस यात्री पीएमपीएमएल में चल रहे कुप्रबंधन में सुधार करेंगे।
आम आदमी पार्टी को इस अभियान में शामिल बसों की तस्वीरें मिलने के बाद उन तस्वीरों को पीएमपीएमएल प्रशासन को भेजा जाएगा और संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए सूचित किया जाएगा।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुणे शहर के सभी आम आदमी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं और हड़पसर गाड़ीतल में पीएमपीएमएल की बसों में जाकर और बस स्टॉप पर खड़े यात्रीगणों को पीएमपीएमएल के इस अभियान के बारे में जानकारी दी गई और इस अभियान में शामिल होकर पंजीकरण कराने की अपील की गई।
इस अनूठी मुहिम में आम आदमी पार्टी के सड़क एवं सार्वजनिक परिवहन विभाग के अध्यक्ष सेंथील अय्यर, हड़पसर समन्वयक सचिन कोतवाल, पुणे शहर महिला संघटक प्राजक्ता देशमुख, हड़पसर गांव वॉर्ड के अध्यक्ष स्वप्निल गोरे, स्थानीय पदाधिकारी कनिष्क जाधव, रवि लाटे, शशिभूषण होले, महेश सूर्यवंशी, बालाजी कंठेकर आदि ने भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ