मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्लेटफार्म पर सामान्य कोच के पास किफायती दरों पर भोजन और पैक्ड पेयजल का प्रावधान

खाना 20 रुपये और 3 रुपये में मिलेगी पानी की बोतल
पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेलवे बोर्ड के 27 जून 2023 पत्र के अनुसार मितव्ययिता प्रावधान हेतु निर्देश जारी किये गये हैं, जिसमें भोजन, नाश्ता/कॉम्बो भोजन को विस्तारित सेवा काउंटरों के माध्यम से परोसा जाएगा। किफायती भोजन, नाश्ता/ कॉम्बो (मील) आदि की सेवा की सुविधा के लिए सामान्य कोच के पास प्लेटफार्म पर ट्रेन के सामान्य कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किफायती पैकेज्ड पेयजल एवं भोजन प्रदान किया जाएगा। भोजन की आपूर्ति आईआरसीटीसी के रसोई इकाइयां (कीचेन यूनिट) (रिफरेसमेंट रूम-और जन आहार) केंद्रों द्वारा किया जाएगा है।
इन काउंटरों का स्थान क्षेत्रीय रेलवे द्वारा तय किया जाना है ताकि इन्हें रेखांकित कर प्लेटफार्म पर सामान्य कोच के स्थान के साथ काउंटर को जोड़ा जा सके। प्लेटफार्मों पर इन विस्तारित सर्विस काउंटर का प्रावधान 06 माह की अवधि के लिए प्रायोगिक आधार पर किया गया है।
आईआरसीटीसी ज़ोन को रिफरेसमेंट यूनिट और जन आहार के माध्यम से सामान्य कोच के यात्रियों को किफायती नाश्ता, भोजन (स्नैक,मील) और किफायती पैकेज्ड पेयजल की सुविधा प्रदान करने की सेवाओं को लागू करने की सलाह दी गई है। आईआरसीटीसी ज़ोन को भी क्षेत्रीय रेलवे के साथ उचित समन्वय द्वारा उक्त प्रावधान लागू करने की सलाह दी गई है।
विभिन्न स्टेशनों पर विस्तारित सेवा काउंटरों का शुभारंभ कर दिया गया है। विवरण इस प्रकार  है :
स्टेशनों पर रिफरेसमेंट रूम - और जन आहार सेवा काउंटरों का प्रावधान
भोजन प्रकार-1 
इकोनॉमी भोजन- 07 पूरी (175 ग्राम), सूखी आलू सब्जी (150 ग्राम) और अचार (12 ग्राम) 20/- रुपये (जीएसटी सहित)।
भोजन प्रकार-2 
नाश्ता भोजन (350 ग्राम) दक्षिण भारतीय चावल या राजमा/छोले का वर्गीकरण- चावल या खिचड़ी या कुलचे/भटूरे-छोले या पाव-भाजी या मसाला डोसा 50/- रुपये (जीएसटी सहित)।
पानी के संबंध में स्टेशनों पर 200 मिलीलीटर पैकेज्ड पेयजल के गिलास उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं जहां भी संभव हो और ऐसे समय तक पीडीडब्ल्यू की 1 लीटर बोतल उपलब्ध हो। इसके अलावा, अधिक स्टेशनों की   पहचान की जा रही है और उन्हें विस्तारित प्रावधान के तहत किफायती भोजन और पानी की उपलब्धता के लिए उत्तरोत्तर सेवा काउंटर में कवर किया जाएगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ