मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

यात्रियों की सेवा के लिए पुणे रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों का किया जाता है मासिक रखरखाव

पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए वर्ष 2019 से कुल पांच स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) उपलब्ध की गई हैं। इन्हें मैसर्स-जॉन्सन लिफ्ट लिमिटेड द्वारा निर्मित, स्थापित और कमीशन किया गया है तथा इनकी कोडल लाइफ 20 वर्ष है इस कारण इन्हें बदलने की कोई योजना नहीं है।
स्वचालित सीढ़ियों का नियमित मासिक रखरखाव किया जाता है, जिससे कि यह यात्रियों की सेवा के लिए हमेशा कार्यरत रहे।  किसी तरह की विफलता होने पर इस बारे में संदेश के साथ एसएमएस अलर्ट सीधा ऑन ड्यूटी स्टाफ, निरीक्षक एवं अधिकारियों को भी जाता है। ऑन ड्यूटी स्टाफ विफलता को ठीक करने हेतु तुरंत कार्यवाही करते हैं। सामान्यतः बिजली चले जाने पर भी स्वचलित सीढ़ियां कार्यरत रहें इसके लिए डीजी सेट के माध्यम से अतिरिक्त बिजली सप्लाई उपलब्ध की गई है, जिससे  स्वचलित सीढ़ियां ऑटो स्टार्ट हो जाती हैं।
सेंटर फोर रेलवे इन्फोर्मेशन सिस्टम्स CRIS द्वारा मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर लगाई गई स्वचलित सीढ़ियों के रखरखाव के लिए एक सॉफ्टवेयर-नियंत्रक विकसित करने पर कार्य किया जा रहा है जो ऑनलाइन एसेट मॉनिटरिंग सिस्टम होगा तथा एस्केलेटर के काम करने की रियल टाइम बेस मॉनिटरिंग करेगा। इसके लागू होने में कुछ समय लगेगा।
वर्तमान में स्वचालित सीढ़ियों में विफलता के प्रमुख कारणों में स्क्रू एवं बैगेज चैन का सीढ़ियों में फंसना, आपातकालीन (इमरजेंसी) बटन अनावश्यक रूप से दबाए जाना, सामान की अव्यवस्थित हैंडलिंग आदि शामिल हैं एवं ऐसे कारणों से औसतन दिन में 08-10 बार स्वचालित सीढ़ियां रुक जाती हैं तथा उन्हें 10 -15 मिनट में ठीक किया जाता है। अतः यात्रियों से अनुरोध है किया जाता है स्वचालित सीढ़ियों पर आते-जाते समय इन बातों का कृपया ध्यान रखें ताकि स्वचालित सीढ़ियां सुचारू रूप से चलती रहें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ