मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर लोकोमोटिव की डिजिटल गणना संपन्न

पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. स्वप्निल नीला के नेतृत्व में तथा सहायक परिचालन प्रबंधक श्री सचिन पाटील के संयोजन से मंगलवार दिनांक 04 जुलाई को मंडल क्षेत्राधिकार में चलने वाले सभी लोकोमोटिव की डिजिटल पद्धति से गणना की गई तथा इसके लिए सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (उठखड) द्वारा  तैयार किए गए एक ऑनलाइन एप्लिकेशन का उपयोग कर लोकोमोटिव के सभी विवरण जैसे लोको नंबर, होम शेड, सर्विस डोमेन, भौगोलिक स्थान (अक्षांश और रेखांश ), एकत्र किए गए।  इस गणना के दौरान कुल 131 लोकोमोटिव के आंकड़े एकत्र किये गये।
यह गतिविधि भारतीय रेलवे के सभी जोनों के सभी रेलवे डिवीजनों के साथ-साथ डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (पूर्व और पश्चिम) पर भी की गई जिसके माध्यम से लगभग सोलह हजार लोकोमोटिव का व्यापक डेटा एकत्र किया गया।
इसके परिणामस्वरूप, लोकोमोटिव उपयोग का बेहतर अनुकूलन, लोकोमोटिव का रखरखाव, लोको की संख्या आदि के बारे में  डिजिटल डेटा प्राप्त होगा।
पिछले साल भारतीय रेलवे के सभी वैगनों के लिए गणना की गई थी जिसमें 3 लाख से अधिक वैगनों का डेटा एकत्र किया गया था।  इन दोनों गतिविधियों के संयुक्त परिणाम से माल ढुलाई की कुशल योजना बनाने में आसानी होगी और माल ढुलाई की वास्तविक समय पर ट्रैकिंग भी संभव होगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ