पुणे, जुलाई (जिमाका)
राजस्व विभाग द्वारा प्रदान की जानेवाली सेवाएँ, क्रियान्वित की जानेवाली योजनाओं की जानकारी और सीधा लाभ अधिक से अधिक नागरिकों को मिलें इसलिए राजस्व सप्ताह में अधिक से अधिक नागरिकों को शामिल करें। यह अपील विभागीय आयुक्त सौरभ राव ने की है। सरकार की कार्यप्रणाली के प्रति नागरिकों का विश्वास बढ़ेगा, इस पर लक्ष केंद्रित करते हुए नवीन कार्यक्रम आयोजित कर सप्ताह को सफल बनाने के भी निर्देश दिये।
राज्य सरकार द्वारा 1 अगस्त से इसका आयोजन किया जा रहा है। राजस्व सप्ताह के अवसर पर क्रियान्वित की जानेवाली विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पुणे विभाग के जिलाधिकारी से वीडियो प्रणाली के माध्यम से संवाद कर समीक्षा करते हुए श्री राव बोल रहे थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश चव्हाण, विभागीय आयुक्तालय की सामान्य प्रशासन उपायुक्त वर्षा लड्डा ऊंटवाल, राजस्व उपायुक्त रामचंद्र शिंदे के साथ विविध विभागस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही सातारा, सांगली, सोलापुर और कोल्हापुर जिले के जिलाधिकारी वीडियो प्रणाली के माध्यम से शामिल हुए।
विविध कार्यक्रम का आयोजन
सरकार ने 1 से 7 अगस्त 2023 तक सातों दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस दौरान राजस्व दिवस समारोह के साथ-साथ राजस्व सप्ताह का शुभारंभ, युवा संवाद, एक हाथ मदद का, जनसंवाद, सैनिक हो आपके लिए, राजस्व संवर्ग के सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का संवाद एवं राजस्व सप्ताह समापन समारोह आदि आयोजित किये जायेंगे।
श्री राव ने कहा कि पुणे विभाग सरकार की सभी गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहा है और विभाग को राजस्व सप्ताह के आयोजन में अपनी प्रतिष्ठा बढ़ानी चाहिए। राजस्व सप्ताह में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए रचनात्मक रूप से विशेष कार्यक्रम आयोजित करें। विभाग के सभी तहसीलदार, उपविभागीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लें और इस पहल को सफल बनायें। यह अपील श्री राव ने की है।
मीडिया का सहयोग लें
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से सरकार की विभिन्न योजनाओं, लक्ष्यों एवं नीतियों का सकारात्मक प्रचार-प्रसार किया जाता है। राजस्व सप्ताह के प्रमुखता एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु जिला सूचना कार्यालय एवं मीडिया का सहयोग लिया जाए। सप्ताह भर आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों की जानकारी नागरिकों को मिले इसके लिए जिलाधिकारी प्रेस वार्ता करें। सभी तालुका, उपविभागीय और जिले के स्थानों पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों की जानकारी फ्लेक्स बैनर के माध्यम से प्रमुखता से प्रदर्शित की जानी चाहिए। यह भी निर्देश विभागीय आयुक्त ने दिए हैं।

0 टिप्पणियाँ