मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम कुमार तुपे द्वारा जारी : चेतन तुपे

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
समाजोपयोगी पहल और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज की उन्नति में अहम भूमिका जनसेवक कुमार तुपे निभा रहे हैं। सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम वे कर रहे हैं, उनका राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल है। उनके द्वारा जारी समाजसेवा सरहानीय है। यह विचार हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने व्यक्त किए। 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवानेता व समाजसेवक कुमार उर्फ गौरव अविनाश तुपे के जन्मदिन के अवसर पर आझाद युवा मित्र मंडल व मित्र परिवार की ओर से रिक्षाचालकों को मुफ्त सीएनजी वाटप, पथारी व्यावसायियों को बड़ी छतरी वितरण, कर्णबधिर छात्रों को स्नेहभोजन आदि सामाजिक पहलों का आयोजन किया गया था। मगरपट्टा चौक फ्लाईओवर के  नीचे रिक्शा चालकों को मुफ्त सीएनजी का वितरण, पथारी व्यावसायियों को बड़ी छत्री वितरण पहल का शुभारंभ विधायक चेतन तुपे के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र राज्य के उपाध्यक्ष सुरेश घुले, पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे, मारुति आबा तुपे, उद्योगपति मंगेश तुपे, अविनाश तुपे, साधना सहकारी बैंक के अध्यक्ष बालासाहब तुपे, पूर्व अध्यक्ष सुभाष कालभोर, जिला परिषद सदस्य दिनकर हरपले, रमेश तुपे, राकांपा हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर आबा तुपे, पूर्व स्वीकृत नगरसेवक दत्ता तुपे, सागरराजे भोसले, बालासाहब जगताप, साहेबराव बहिरट, संकेत झेंडे, संतोष तुपे, हर्षल तुपे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
कुमार तुपे ने हड़पसर के कर्णबधिर स्कूल के छात्रों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया, साथ ही छात्रों के लिए स्नेहभोजन का भी आयोजन किया था। स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षकों और छात्रों ने कुमार दादा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ