मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘मेरा पुणे-सुरक्षित पुणे’ का एहसास महिलाओं को दिलाने के लिए प्रशासन तुरंत आवश्यक कदम उठाए : प्रा. विद्या होडे द्वारा मांग

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महिलाओं के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था अधिक सक्षम करना समय की जरूरत है। महिलाओं को अपना परिसर सुरक्षित है इसका एहसास होना चाहिए। ‘मेरा पुणे-सुरक्षित पुणे’ इसका एहसास महिलाओं को हो इस हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए प्रशासन द्वारा तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है। यह मांग शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे पुणे शहर की उपशहर प्रमुख प्रा.विद्या संतोष होडे ने की है। 
प्रा. विद्या संतोष होडे व विधानसभा समन्वयक वत्सला  घुले ने महिला आघाडी की ओर से महिला सुरक्षित व सुरक्षित यातायात के संदर्भ में हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले और हड़पसर यातायात विभाग के  पुलिस निरीक्षक वाहतूक एस.के. जाधव को निवेदन दिया है।      इस अवसर पर यहां महिला पदाधिकारी उज्ज्वला सायकर, शिल्पा पवार, झुबेदा शेख आदि उपस्थित थीं।
आगे बोलते हुए प्रा. विद्या होडे ने बताया कि 20 जून 2023 को घटी घटना बड़ी शर्मानक है, हड़पसर को कलंकित करनेवाली है। महिलाओं के साथ बदतमीजी करनेवाले दरिंदों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए, निजी और सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों के संदर्भ में महिलाओं को       सुरक्षा प्रदान करना अनिवार्य है। निजी रिक्शा चालकों, ओला, उबर के संबंध में चालकों के   लिए ड्रेस कोड का नियम,   वाहनों के बाहरी और आंतरिक भाग में स्कैनर, वाहन और वाहक दोनों का पंजीकरण तुरंत और सख्ती से लागू करने का अनुरोध किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ