मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राजनीतिक पार्टियां अब वित्तीय लेखा ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगी, चुनाव आयोग ने लांच किया वेब पोर्टल

    राजनीतिक पार्टियां अब निर्वाचन आयोग के लिए अपने वित्‍तीय लेखा को ऑनलाइन दर्ज करा सकेगी। आयोग ने राजनीतिक पार्टियों द्वारा चंदा रिपोर्ट, लेखा परीक्षित वार्षिक लेखा और निर्वाचन व्‍यय विवरण दर्ज करने के लिए एक वेब पोर्टल का शुभारंभ किया है। लोक प्रतिनिधित्‍व अधिनियम और पारदर्शी दिशा-निर्देश के अनुसार समय-समय पर जनीतिक पार्टियों को वित्‍तीय विवरण निर्वाचन निकाय को सुपुर्द करने की आवश्यकता है। सभी राजनीतिक पार्टियों को जारी एक पत्र में आयोग ने कहा है कि राजनीतिक पार्टियों द्वारा वित्‍तीय विवरणों को समय पर दर्ज कराने और रिपोर्ट को प्रत्‍यक्ष रूप से जमा करने में आने वाली कठिनाइयों को समाप्‍त करने के प्रबंध किए गए हैं। आंकड़ों की ऑनलाइन उपलब्‍धता अनुपालन और पारदर्शिता के स्‍तर को बढा सकती है। इस पोर्टल में राजनीतिक पार्टियों के अधिकृत प्रतिनिधियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर रिमाइंडर संदेश भेजने की सुविधा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ