MISSIONGAGANYAAN-FIRSTBATCHOFCREWMODULERECOVERYDIVERSCOMPLETETRAININGRG5T.jpeg)
मिशन गगनयान की क्रू मॉड्यूल रिकवरी टीम के पहले बैच ने कोच्चि में भारतीय नौसेना की वाटर सर्वाइवल ट्रेनिंग फैसिलिटी (डब्ल्यूएसटीएफ) में प्रशिक्षण के पहले चरण को पूरा कर लिया। अत्याधुनिक फैसिलिटी का उपयोग करते हुए भारतीय नौसेना के गोताखोरों और समुद्री कमांडो की टीम ने समुद्र की विभिन्न स्थितियों में क्रू मॉड्यूल का रिकवरी प्रशिक्षण किया। दो सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मिशन के संचालन, चिकित्सा की आपातकालीन स्थितियों में उठाए जाने वाले कदम और विभिन्न विमानों और उनके बचाव उपकरणों से परिचित होना शामिल था। प्रशिक्षण ने भारतीय नौसेना और इसरो द्वारा निर्मित एसओपी को भी सत्यापित किया। समापन दिवस पर इसरो के ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर के निदेशक डॉ. मोहन एम ने रिकवरी प्रदर्शनों का अवलोकन किया और टीम के साथ परस्पर बातचीत की। डब्ल्यूएसटीएफ में प्रशिक्षित टीम अब आगामी महीनों में इसरो द्वारा योजनाबद्ध टेस्ट लॉच की रिकवरी में शामिल होगी।
MISSIONGAGANYAAN-FIRSTBATCHOFCREWMODULERECOVERYDIVERSCOMPLETETRAINING38TM.jpeg)
0 टिप्पणियाँ