मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे शहर में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम शुरू, युवा सेना की मांग को मिली सफलता : सनी गवते

पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे शहर परिसर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का आदेश बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता ने दिए हैं। स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए युवा सेना द्वारा संबंधित विभाग से मांग की गई थी। आखिरकार युवा सेना की यह मांग सफल हो गई है। शहर के कई हिस्सों में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, इस बारे में युवासेना पुणे शहर अधिकारी सनी गवते, उपशहर अधिकारी प्रसाद जठार, सोनू पाटिल, सचिन पगारिया, अंकित अहिरे, विवेक वाडेकर ने गत 1 जून को महानगरपालिका में विद्युत विभाग के अधीक्षक अभियंता को लिखित पत्र देकर इस बारे में अवगत कराया था। उनकी मांग को मद्देनजर रखते हुए अधीक्षक अभियंता ने सभी क्षेत्रीय कार्यालय को बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने और जरूरत पड़ने पर बदलने के आदेश दिए गए हैं। इसके अनुसार कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ