मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिवसेना की मजबूत जड़ एवं रीढ़ है शिवसैनिक, जो किसी भी हालात में ना झुकेगा ना टूटेगा : समीर तुपे

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शिवसैनिकों के कण-कण में शिवसेना ही बसती है। शिवसेना पार्टी की मजबूत जड़ एवं रीढ़ शिवसैनिक है, जो किसी भी हालात में ना झुकेगा ना ही टूटेगा। कितनी भी स्थिति कठिन हो उसे करारा जवाब देने की ताकत हम शिवसैनिकों में हैं। हमारा खून भगवा है, हर शिवसैनिकों के खून में शिवसेना ही बरपती है। हमारी पूरी लगन एवं निष्ठा केवल शिवसेना से जुटी हुई है। आज हर शिवसैनिक का एक ही लक्ष्य है कि बस भगवा झंडा महाराष्ट्र राज्य में शान से लहराएं। यह विचार शिवसेना (ठाकरे गुट) के पुणे शहर के उप शहर प्रमुख समीर अण्णा तुपे ने व्यक्त किए। हड़पसर मालवाडी में स्थित शिवसेना भवन कार्यालय में हाल ही में कई पदों पर नियुक्तियां की गईं- मालवाडी शाखा प्रमुख गणेश जाधव, मुंढवा शाखा प्रमुख सतीश पाटिल, वैदुवाडी शाखा प्रमुख मारुति पवार, मालवाडी शाखा संघटक अमोल अवचिते, वैदुवाडी शाखा संघटक सनी लाकडे, मालवाडी उपशाखाप्रमुख ओंकार कदम और अभिजीत धुमाल, डिजिटल शाखा समन्वयक संकल्प खैरे, शिवसेना भवन कार्यालयीन प्रमुख विकास मुले आदि नियुक्तियां की गईं, तब उपस्थित शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए समीर अण्णा तुपे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, हड़पसर विधानसभा प्रमुख राजेंद्र बाबर, उपविधानसभा प्रमुख नितिन गावडे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
आगे बोलते हुए समीर अण्णा तुपे ने कहा कि आज आप पर शिवसेना पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है आप उसे बखूबी निभाएंगे, इस बारे में कोई गुंजाइश नहीं है। शिवसेना के विचार जन जन तक पहुंचाकर आम जनता की समस्या हल करने में अहम भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर जिला प्रमुख विजय देशमुख, विधानसभा प्रमुख राजेंद्र बाबर और उपविधानसभा प्रमुख नितिन गावडे ने भी उपस्थित शिवसैनिकों को संबोधित किया और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ