पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेलवे प्रशासन ने पुणे रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड ऑटो रिक्शा बूथ खोलने के लिए सक्रिय रूप से पहल की है। इस बारे में पुणे रेल मंडल, मध्य रेलवे नवंबर 2022 से संबंधित राज्य प्रशासन अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। इस विषय पर एक बैठक पुणे रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे , पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री विजय मगर, सहायक पुलिस आयुक्त-पुणे श्री खाड़े, सहायक क्षेत्रीय यातायात अधिकारी श्री सुजीत डोंगरजाल की प्रमुख उपस्थिति में ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार दिनांक 11 जुलाई को उपआयुक्त (यातायात ) कार्यालय- येरवडा में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान ऑटो रिक्शा यूनियन की तरफ से रखी गई विभिन्न मांगों को सुना गया और उनपर चर्चा की गई।
रेल प्रशासन की ओर से डॉ. मिलिंद हिरवे ने पुणे स्टेशन जल्द से जल्द प्रीपेड ऑटो रिक्शा बूथ शुरू होने के बारे में इच्छा व्यक्त की। प्रीपेड ऑटो रिक्शा बूथ के शुरू हो जाने पर ऑटो चालकों द्वारा यात्रियों से अत्यधिक किराया वसूलने पर रोक लगेगी और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ऑटो चालकों को उचित समयावधि में अधिकार मिलेंगे और उन्हें अधिकारों की अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रीपेड ऑटो रिक्शा बूथ की समग्र प्रणाली शुरू हो जाने पर पुणे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के मन में पुणे शहर की छवि को और सुधार देने में मदद करेगी।
इस बारे में अगली बैठक शीघ्र ही आयोजित की जाएगी, जिसमें ऑटो रिक्शा यूनियन, पुलिस उपायुक्त (यातायात), रेलवे और आरटीओ के प्रतिनिधि पुणे स्टेशन पर दोबारा प्रीपेड ऑटो रिक्शा बूथ शुरू करने के बारे में एवं उसके सुचारू, कुशल संचालन के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

यह जानकारी मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ