मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आईआरएएस अधिकारी डॉ.राहुल पाटील ने कजाकिस्तान में भारतीय रेल एवं भारत की शान बढ़ाई


पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
     आईआरएएस अधिकारी - डॉ. राहुल पाटिल, आईआरएएस-2012 बैच, सीनियर डीएफएम/पुणे ने 02 जुलाई, 2023 को कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित आयरनमैन ट्रायथलॉन कार्यक्रम में भारत देश और रेलवे विभाग को गौरवान्वित किया।
     आयरनमैन 70.3 जिसमें 70.3 miles या 113 किमी की दूरी को 08 घंटे, तीस मिनट में पूरा करने का लक्ष्य होता है। यह लक्ष्य को डॉ.राहुल ने  06 घंटे 59 मिनट में पूरा किया, जिसमें 1.9 किमी तैराकी, 90 किमी साइकिलिंग और 21.1 किमी दौड़ शामिल थी। ऐसी उपलब्धि करनेवाले वे रेलवे के केवल दूसरे अधिकारी है।
    डॉक्टर राहुल ने आज तक 15 हाफ मैराथन,एक 32 किमी का ट्रायल रन, एक फुल मैराथन तथा 12000किमी से ज्यादा साइक्लिंग और एक लौहपुरूष (ट्रायथलॉन) पूरी की है। अगले वर्ष उनका फुल आयरनमैन एवं अल्ट्रा मैराथन (50 किमी एवं 70 किमी) पूरा करने का लक्ष्य हैं।
     उन्हें इस उपलब्धि में मंडल रेल प्रबंधक इंदु रानी दुबे,अप्पर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह एवं प्रकाश उपाध्याय, सीपीएम गतिशक्ति यूनिट और पुणे मंडल के अधिकारियों का प्रोत्साहन मिला। शिवस्पिरित प्रशिक्षण संस्था के श्री शिव यादव एवं बारामती स्पोर्ट्स अकादमी के ट्रिपल आयरनमैन श्री सतीश ननवरेजी का मार्गदर्शन मिला।
 यह जानकारी  मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ