मेहनत करो, कराओ
मेहनत करके खाओ,
चिंता मुक्त हो जाओ
बच्चों को यही सिखाओ।
कीट पतंगे पक्षी सारे
मेहनत करते अरु गाते,
कभी किसी के आते न आगे
और किसी का छीन न खाते।
मिट्टी पानी साथ निभाते
निश्छल प्यार हवा की पाते,
जो न मेहनत कर पाते
राह किनारे बैठे रह जाते।
मेहनती ही संसार बसाते
राही बन कर राह बनाते,
मुफ्तखोर यहाँ जी न पाते
मेहनत करते वो तर जाते।
इसीलिए मेहनत यारो
जीवन का मंत्र है यारो,
आओ मेहनत करें कराएं
खुशियों को गले लगाएं।

0 टिप्पणियाँ