मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मानवतावादी समाजसेवा संघटना को मिला शैक्षिक उपहार, जरूरतमंद छात्र को प्रदान : अशोक जाधव

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मानवतावादी समासेवा संघटना के विश्वस्त सुरेश इथापे ने मानवतावादी संघटना को पांच हजार रुपए शैक्षिक उपहार में दिए गए हैं। यह उपहार में दी गई राशि स्व. चंद्रकांत पवार का पोता रुद्र केशव पवार को शैक्षिक मदद के रूप में प्रदान की गई। इस अवसर पर यहां मानवतावादी समासेवा संघटना के संस्थापक अध्यक्ष गफ्फार खान, सचिव अशोक जाधव, विश्वस्त सुरेश इथापे, उपाध्यक्ष प्रकाश रावलकर, लक्ष्मी पवार आदि  उपस्थित थे। संघटना के सचिव अशोक जाधव ने बताया कि मानवतावादी समाजसेवा संघटना समाज के कमजोर वर्गों के लिए कार्य करता है। इस वर्ष प्राप्त हुआ शैक्षिक उपहार तुरंत जरूरतमंद छात्र को दिया गया है। संस्था की ओर से हर वर्ष वृद्धाश्रम में अन्नदान के साथ-साथ वृक्षारोपण जैसी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ