मुंबई, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल, मुख्यालय, मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में 09 अगस्त 2023 को 12.30 बजे महाप्रबंधक श्री नरेश लालवानी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 182वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मध्य रेल के सभी प्रधान विभागाध्यक्षों, सभी मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधकों, मुख्य कारखाना प्रबंधकों आदि ने भाग लिया।
बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करने से पूर्व महाप्रबंधक जी द्वारा मुख्यालय राजभाषा विभाग द्वारा ‘मध्य रेल की त्रैमासिक ई-पत्रिका ‘रेल सुरभि-अंक 34’ का विमोचन किया गया। बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए उप महाप्रबंधक राजभाषा ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और बैठक की रूपरेखा संक्षेप में प्रस्तुत की। अगले चरण में बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी तथा मुख्य राजभाषा अधिकारी श्रीमती रेणू शर्मा ने कहा कि इस राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के माध्यम से हम सब पिछली तिमाही में अलग-अलग कार्यालयों में हुई राजभाषा की प्रगति का जायज़ा लेने के लिए एकत्रित होते हैं। उन्होंने मध्य रेल पर राजभाषा प्रयोग-प्रसार बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों से कंप्यूटर पर अधिक से अधिक काम हिंदी में करने तथा अन्य माध्यमों में भी हिंदी का प्रयोग बढ़ाने का अनुरोध किया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित करने का आग्रह किया।

बैठक के अध्यक्ष श्री नरेश लालवानी, महाप्रबंधक, मध्य रेल ने सभी सदस्यों से अपने स्तर पर राजभाषा को बढ़ावा देने के लिए निजी तौर पर प्रयास करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राजभाषा के क्षेत्र में किए गए हमारे छोटे-छोटे प्रयासों से भविष्य में राजभाषा का प्रभाव दिखाई देगा और इससे हमें प्रसन्नता भी होगी तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु हमारी सीमा में जो आता है, हमें उसके लिए जरूर प्रयास करने चाहिए। जनसंपर्क से जुड़ी मदों पर विभागीय निरीक्षणों के दौरान विशेष ध्यान देने तथा वेबसाइट पर सभी जानकारियां अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में अपलोड करने की अपील की।
बैठक की कार्यवाही के अगले चरण में उप महाप्रबंधक (राजभाषा), श्री विपिन पवार ने बताया कि महाप्रबंधक (राजभाषा) के पद पर कार्यरत रहते हुए यह उनकी आखिरी बैठक है क्योंकि वे सितंबर माह में सेवानिवृत्त हो रहे हैं तथा आशा करते हैं कि हिंदी के प्रयोग-प्रसार को आगे बढ़ाने की यह प्रक्रिया ऐसे ही चलती रहेगी। बैठक की कारवाई शुरू करते हुए उप महाप्रबंधक (राजभाषा) ने बैठक की कार्यसूची की विभिन्न मदों पर सभी सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान महाप्रबंधक जी की अनुमति से मध्य रेल पर राजभाषा की उत्तरोत्तर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के अंत में राजभाषा अधिकारी (मुख्यालय) श्रीमती दीपा मंदयान ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

0 टिप्पणियाँ