मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य रेल मुंबई-कोल्हापुर एकतरफा विशेष ट्रेन चलाएगा

मुंबई, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर तक एकतरफा विशेष ट्रेन चलाएगा।
01099 विशेष दिनांक 12.08.2023 (शनिवार की मध्य रात्रि) को 00.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 11.30 बजे श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर पहुंचेगी।
ठहराव : दादर, कल्याण, लोनावला, पुणे, सातारा और मिरज।
संरचना : 1  प्रथम श्रेणी वातानुकूलित सह वातानुकूलित- 2 टियर, 1 वातानुकूलित-2 टियर, 2 वातानुकूलित- 3 टियर, 10 शयनयान श्रेणी और 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी, दो गार्ड ब्रेक वैन।
आरक्षण : विशेष ट्रेन संख्या 01099 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुली है।
इस विशेष ट्रेन के समय तथा ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड संबंधी उचित व्यवहार का पालन करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ