मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का पहला मैच कल त्रिनिदाद और टोबैगो में खेलेगा

    भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पांच टी-ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच कल त्रिनिदाद और टोबैगो में ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा। यह‍ मैच भारतीय समयानुसार शाम आठ बजे से शुरू होगा। दूसरा मैच रविवार को गुआना में प्रोविडेंस स्टेडियम में होगा। तीसरा मैच भी इसी मैदान में आठ अगस्‍त को खेला जाएगा।
    श्रृंखला के अंतिम दो मैच अमरीका में आयोजित होंगे। चौथा मैच 12 अगस्‍त को फलोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवार्ड रिजनल पार्क स्‍टेडियम में खेला जाएगा। पांचवा मैच 13 अगस्‍त को इसकी स्‍थान पर होगा। इससे पहले भारत ने वेस्‍टइंडीज के साथ टैस्‍ट मैचों की श्रृंखला एक-शून्‍य से और एक दिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला दो-एक से जीत ली है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ