सरकार ने सभी उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस सिलेण्डर की कीमत में दो सौ रूपये कमी करने की घोषणा की है। यह फैसला आज नई दिल्ली में मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि यह कटौती उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेण्डर दो सौ रूपये की सबसिडी के अतिरिक्त है। अब उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को प्रति सिलेन्डर चार सौ रूपये की सबसिडी मिलेगी। दिल्ली में अब रसोई गैस की कीमत एक हजार एक सौ तीन रूपये से कम होकर नौ सौ तीन रूपये हो गई है। वहीं उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए दिल्ली में एल पी जी की कीमत सात सौ तीन रूपये प्रति सिलेण्डर हो गई है। देश में घरेलू एल पी जी गैस उपभोक्ताओं की संख्या 31 करोड है जिसमें नौ करोड 60 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थी परिवार शामिल हैं। इस कटौती का लाभ सभी एल पी जी उपभोक्ताओं को मिलेगा।श्री ठाकुर ने बताया कि सरकार उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत 75 लाख नये मुफ्त एल पी जी कनेक्शन देगी। इसका फायदा उन गरीब परिवारों की महिलाओं को मिलेगा जिनके पास एल पी जी कनेक्शन नहीं है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं यानी 33 करोड़ गैस कनेक्शन वालों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत 200 रुपये प्रति सिलेंडर कम करने का निर्णय लिया है।
गैस की कीमतों में कटौती होने से हमारी बहनों का जीवन और आसान होगा : प्रधानमंत्री
श्री मोदी ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमारे परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है। पीएम उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को उनके खाते में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी मिलती रहेगी। सरकार ने 75 लाख अतिरिक्त पीएम उज्ज्वला कनेक्शन को भी मंजूरी दे दी है, जिससे पीएमयूवाई लाभार्थियों की कुल संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी।
केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी के एक्स थ्रेड का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया ;
“रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है। गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा। मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है।”

0 टिप्पणियाँ