मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जून-जुलाई 2023 के लिए 'सचिवालय सुधार' रिपोर्ट का 7वां संस्करण जारी

दिनांक 23.12.2022 को राष्ट्रीय कार्यशाला में लिए गए निर्णयों के अनुसरण में, डीएआरपीजी ने जून-जुलाई, 2023 के लिए "सचिवालय सुधार" पर मासिक रिपोर्ट प्रकाशित की।
जून-जुलाई2023 की रिपोर्ट के मुख्य बिंदु निम्‍नलिखित हैं :
1. स्वच्छता अभियान और लंबित मामलों में कमी
क. 3.22 लाख फाइलों की समीक्षा की गई. छंटाई के लिए चिन्हित 1.96 लाख फाइलों में से 1.49 लाख फाइलों को हटाया गया
ख. प्राप्त हुई 9.70 लाख लोक शिकायतों में से 8.63 लाख का निपटारा किया गया (निपटारे की दर-88.94 प्रतिशत)
ग.जून-जुलाई2023 में 40.64 लाख वर्ग फुट जगह खाली कराई गई
घ.जून-जुलाई2023 में रद्दी सामान के निपटान से 37.56 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ
ड़. 7,186 स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया
2. निर्णय लेने की दक्षता में वृद्धि
क. भारत सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों ने सरलीकरण को अपनाया है और वे आंशिक रूप से सरलीकृत/पूर्णतः सरलीकृत श्रेणी में हैं (60 पूर्णतः सरलीकृत19 आंशिक रूप से सरलीकृत हैं)
ख. 43 मंत्रालयों/विभागों ने प्रत्‍यायोजन के आदेश 2021-2023 की समीक्षा और संशोधन किया है
ग. 40 मंत्रालयों/विभागों में डेस्क अधिकारी प्रणाली प्रचलन में है
3.ई-ऑफिस कार्यान्वयन और विश्लेषण
क. ई-ऑफिस 7.0 माइग्रेशन के लिए चिन्हित किए गए सभी 75 मंत्रालयों ने ई-ऑफिस 7.0 को अपनाया
ख. केंद्रीय सचिवालय में 9.24 लाख सक्रिय फाइलों के मुकाबले 27.44 लाख सक्रिय ई-फाइलें हैं
ग. जून2023 के महीने में 10 मंत्रालयों/विभागों में 100 प्रतिशत ई-रसीदें उपलब्ध हैं
घ. जून में ई-रसीद की संख्‍या मई 2023 में 91.43 प्रतिशत से बढ़कर 91.92 प्रतिशत हो गई
4.सर्वोत्तम प्रथाएं
क.दूरसंचार विभाग: कर्मचारियों का स्वास्थ्य और कल्याण सुनिश्चित करने के लिएदूरसंचार विभागसंचार भवन के एक स्क्रैप रूम को जिम में बदल दिया गया हैजिसका उद्घाटन 23 जून2023 को किया गया।
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001X8H4.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002T63J.jpg
जैव प्रौद्योगिकी विभाग: आवेदकों को प्रस्ताव प्रस्तुत करनेसभी योजनाओं का संग्रह तैयार करने और विभाग के कर्मचारियों को सूचना का वन-स्टॉप स्रोत प्रदान करने में सक्षम बनाने के लिए ई-बुकइंट्राडीबीटी और ईप्रॉमिस की शुरुआत की गई। ईप्रॉमिस आवेदकों को प्रस्तावों के लिए विशिष्ट आह्वान की प्रतीक्षा किए साल भर जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटीके विभिन्न अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रमों के तहत प्रतिस्पर्धी अनुसंधान अनुदान परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
वाणिज्य विभाग: ने अपने कर्मचारियों के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण के लिए कई कदम उठाए हैं। वार्षिक क्षमता निर्माण योजना के अलावाविभाग के कुल कर्मचारियों में से 30 प्रतिशत ने दक्षता कार्यक्रम पर अपना प्रशिक्षण मॉड्यूल पूरा कर लिया है। विभाग ने सभी कर्मचारियों के लिए सुलभ एक इंट्रानेट पोर्टल विकसित किया हैजो डेटा प्रसार और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण में मदद करता है। पोर्टल में सम्मेलन कक्ष की बुकिंगस्टेशनरी के लिए ऑनलाइन मांगवीआईपी संदर्भों की स्थितिओएम/आदेशों को अपलोड करनानोटिस बोर्डडैशबोर्डकिसी विशेष दिन पर निर्धारित बैठकमहत्वपूर्ण प्रपत्र डाउनलोड करने आदि के प्रावधान हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ