मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

पुणे, अगस्त (जिमाका)
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है और 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गये हैं।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पुरस्कार (पीएमआरबीपी), 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी https://awards.gov.in पर उपलब्ध है।
बाल वीरता पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने अपने जीवन को जोखिम में डालकर प्रतिकूल प्राकृतिक या मानव निर्मित परिस्थितियों के खिलाफ असाधारण साहस, बहादुरी और निस्वार्थ सेवा के साथ-साथ मानसिक शक्ति, तेज और त्वरित बुद्धि और तत्परता के असाधारण कार्य किए हैं। इसी प्रकार खेल, समाज सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति, नवीन गतिविधियों आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बच्चों को भी यह पुरस्कार दिया जाता है।
इस पुरस्कार के लिए बच्चा (लड़का/लड़की) भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसकी आयु 18 वर्ष तक होनी चाहिए। आवेदक बच्चे को पहले किसी भी क्षेत्र में इसी तरह का पुरस्कार नहीं मिला होना चाहिए (इसमें मंत्रालय द्वारा पहले दिए गए असाधारण उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भी शामिल है)। https://awards.gov.in या www.wcd.nic.in वेबसाइट पर पुरस्कार के लिए बालकों के नामांकन करें। यह जानकारी जिला व महिला बालविकास अधिकारी श्रीमती मोनिका रंधवे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ