लोकसभा ने तटीय जलीय कृषि प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक 2023 पारित कर दिया। विधेयक तटीय जलीय कृषि प्राधिकरण अधिनियम, 2005 में संशोधन करता है। मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने कहा कि व्यापार में सुगमता के लिए विधेयक में कुछ अपराधों को अपराध की श्रेणी से मुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन विभाग को 1947 से 2014 तक कुल तीन हजार 680 करोड़ रुपये का आवंटन मिला था। अलग मत्स्य पालन मंत्रालय बनाने के बाद 20 हजार करोड़ रुपये केवल प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए आवंटित किए गए हैं।
श्री रूपाला ने कहा कि देश का झींगा उत्पादन 2013-14 के अंत में तीन लाख बाईस हजार टन से बढ़कर 2022-23 के अंत में रिकॉर्ड ग्यारह लाख चौरासी हजार टन हो गया। इसी तरह झींगा निर्यात भी दोगुना से अधिक हो गया है। 2013-14 में यह 19 हजार 368 करोड़ रुपये था और 2022-23 में यह 43 हजार 135 करोड़ रुपये पहुंच गया। विधेयक इस साल अप्रैल में लाया गया था और बाद में इसे स्थायी समिति को भेजा गया था। उन्होंने बताया कि समिति के 56 सुझाव प्राप्त हुए और विधेयक में अधिकतम सुझावों को शामिल किया गया है।

0 टिप्पणियाँ