मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पृथ्वी के इर्द गिर्द चक्कर पूरा करने के बाद चन्द्रमा की कक्षा की ओर रवाना हुआ चंद्रयान-3

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने चंद्रयान-3 को चन्द्रमा की कक्षा की ओर रवाना कर दिया है। अंतरिक्ष एजेन्‍सी ने कहा है कि चन्‍द्रयान-3 ने पृथ्‍वी के इर्द गिर्द कक्षाओं में चक्कर पूरा कर लिया है और अब यह चन्द्रमा की ओर बढ रहा है। इसका अगला पड़ाव चन्द्रमा ही होगा। इससे पहले, 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद चंद्रयान-3 को इसके मिशन के भाग के रूप में व्यवस्थित तरीके से पांच कक्षाओं से गुजरना पड़ा। इसरो ने कहा है कि उसका प्रयास है कि चन्‍द्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्‍त को चन्‍द्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ