मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य रेल ने सभी 5 मंडलों पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया

मुंबई, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल ने मध्य रेल के सभी 5 मंडलों के 25 स्टेशनों पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। 14 अगस्त 2023 को आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में विभाजन की भयावहता को प्रदर्शित करने वाले नुक्कड़ नाटक और अन्य कार्यक्रमों की तस्वीरें, दृश्य और जानकारी प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियां आयोजित की गईं। प्रदर्शनी को डिजिटल रूप से भी प्रदर्शित किया गया।
मध्य रेल के सभी 5 मंडलों के 25 स्टेशनों पर प्रदर्शनियाँ आयोजित की गईं।
मुंबई मंडल : मुंबई मंडल पर, 3 स्टेशनों, अर्थात सीएसएमटी, वाशी और पनवेल पर प्रदर्शनियां आयोजित की गईं। श्री आर. बी. दीक्षित और श्री टी. सी. एस. पिल्लई, सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी, जो लायंस क्लब ऑफ परेल के हिस्से के रूप में सामाजिक सेवा में सक्रिय रूप से शामिल हैं, ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। श्री अखलाक अहमद, अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन), डॉ.तुशाबा शिंदे, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मुंबई मंडल और मुख्यालय और मुंबई मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। मध्य रेल के अन्य स्टेशनों पर भी प्रदर्शनियां आयोजित की गईं।
मंडल रेल प्रबंधक/अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी और मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने स्टेशनों पर कार्यक्रमों में शामिल हुए।
पुणे मंडल : पुणे मंडल पर, 4 स्टेशनों अर्थात् पुणे, सातारा, मिरज और कोल्हापुर पर प्रदर्शनियाँ आयोजित की गईं। पुणे में प्रदर्शनी का उद्घाटन इसी महीने सेवानिवृत्त होने वाले रेलवे हाउस कीपिंग स्टाफ द्वारा किया गया।
सोलापुर मंडल : सोलापुर मंडल पर, 5 स्टेशनों पर प्रदर्शनियां आयोजित की गईं अर्थात् सोलापुर, कलबुर्गी, लातूर, उस्मानाबाद और अहमदनगर। स्वतंत्रता सेनानी श्री दत्तात्रेय हिबारे ने सोलापुर स्टेशन पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
नागपुर मंडल : नागपुर मंडल पर, 4 स्टेशनों, अर्थात- नागपुर, आमला, वर्धा और चंद्रपुर पर प्रदर्शनियाँ आयोजित की गईं। स्वतंत्रता सेनानी श्री बसंत कुमार चौरसिया, श्री महादेव कामडी और श्री शेषराव मुरकुटे ने नागपुर स्टेशन पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
भुसावल मंडल : भुसावल मंडल पर 9 स्टेशनों पर प्रदर्शनियां आयोजित की गईं, जैसे- भुसावल, जलगांव, धुले, नासिक रोड, खंडवा, बुरहानपुर, शेगांव, अकोला और अमरावती। प्रदर्शनी का उद्घाटन भुसावल स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी की विधवा श्रीमती भगत और जलगांव में पूर्व सैनिक श्री संदीप पाटिल और श्री नानाभाऊ पाटिल ने किया।
अन्य स्टेशनों पर प्रदर्शनियों का उद्घाटन स्थानीय निवासी स्वतंत्रता सेनानियों, सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों द्वारा किया गया।
इस दिन नुक्कड़ नाटक और रेलवे तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेलवे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ