मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

केंद्र सरकार ने एजेंसियों को 50 रुपये प्रति किलोग्राम के खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचने का दिया निर्देश

   उपभोक्ता मामलों के विभाग ने थोक बाजारों में टमाटर की कीमतों में गिरावट को ध्यान में रखते हुए एनसीसीएफ और नेफेड को 15 अगस्त, 2023 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचने का निर्देश दिया है।
    दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की खुदरा बिक्री 14 जुलाई2023 से शुरू हुई थी। 13 अगस्त2023 तक दोनों एजेंसियों ने कुल 15 लाख किलोग्राम टमाटर की खरीद की हैजिसे देश के प्रमुख खपत केंद्रों में खुदरा उपभोक्ताओं को लगातार बेचा जा रहा है। इन स्थानों में दिल्ली-एनसीआरराजस्थान (जयपुरकोटा)उत्तर प्रदेश (लखनऊकानपुरवाराणसीप्रयागराज) और बिहार (पटनामुजफ्फरपुरआराबक्सर) शामिल हैं।
    एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा खरीदे गए टमाटर का खुदरा मूल्य शुरू में 90 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया था जबकि बाद में 16 जुलाई को इसे घटाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम और फिर 20 जुलाई को 70 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया था। अब इसे 50 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचा जाएगा जिससे उपभोक्ताओं को और ज्यादा लाभ प्राप्त होगा।
    पिछले कुछ दिनों मेंएनसीसीएफ ने पूरी दिल्ली में 70 जगहों पर और नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में 15 जगहों पर अपना मोबाइल वैन तैनात करते हुए खुदरा उपभोक्ताओं को टमाटर की आपूर्ति की मात्रा में वृद्धि दर्ज की है। इसके अलावाएनसीसीएफ द्वारा ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी टमाटर की लगातार खुदरा बिक्री की जा रही है।
    उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता मामलों के विभाग के निर्देश पर एनसीसीएफ और नेफेड ने आंध्र प्रदेशकर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से टमाटर की खरीद शुरू की थी जिससे प्रमुख खपत केंद्रों में एक साथ बिक्री की जा सकेजहां खुदरा कीमतों में पिछले एक महीने में अधिकतम वृद्धि दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ