पुणे, अगस्त (जिमाका)
जिले में जरूरतमंद मरीजों का मुफ्त चिकित्सा उपचार करने और उन्हें अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं प्रदान करने के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना के अनुरूप एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन के मार्गदर्शन में छह अगस्त को कृषि महाविद्यालय मैदान, पुणे में महाआरोग्य शिविर का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी कार्यालय में महाआरोग्य शिविर के आयोजन को लेकर निवासी उपजिलाधिकारी ज्योति कदम की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई थी। इस अवसर पर शिविर के समन्वयक रामेश्वर नाईक, मनपा उपायुक्त महेश पाटिल, विशेष कार्य अधिकारी संदीप जाधव आदि उपस्थित थे।
निवासी उपजिलाधिकारी ज्योति कदम ने कहा कि यह शिविर मरीजों की देखभाल के लिए आयोजित किया जा रहा है, इसलिए अधिकारियों को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। शिविर स्थल पर स्वच्छता एवं पानी की सुविधा उपलब्ध करायी जाए। शिविर जनभागीदारी से आयोजित किया जा रहा है, इसलिए उन्होंने सभी यंत्रणांओं से आयोजन में सहयोग करने की अपील की है।
शिविर के समन्वयक रामेश्वर नाईक ने महाआरोग्य शिविर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से जनभागीदारी से अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। शिविर में निदान किये गये गंभीर रोगों की शल्यक्रिया विश्व ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहायता से की जायेगी। इस शिविर में जरूरतमंद लोगों को दवाइयां निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा उपकरण एवं सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी और जरूरत पड़ने पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से मरीजों की नि:शुल्क शल्यक्रिया की जायेगी। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने 40 विशेषज्ञ डॉक्टरों और विभिन्न संगठनों के साथ सहयोग पर चर्चा की है। इन सबके माध्यम से मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। यह एक सेवा कार्य है, सभी विभागों से इसमें भाग लेने की अपील भी उन्होंने की है।
महाआरोग्य शिविर में 22 जुलाई से अब तक लगभग 58,000 नागरिकों की पूर्व स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। दूसरे चरण में खून, पेशाब की जांच और एक्स-रे आदि किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री फडणवीस 6 अगस्त को सुबह 9 बजे शिविर का उद्घाटन करेंगे। महाआरोग्य शिविर में सभी पैथीज़ को शामिल किया जाएगा। डॉ. वाकणकर, डॉ. गौतम भंसाली, डॉ. रमाकांत देशपांडे, डॉ. के.एच. संचेती, डॉ. विकास महात्मे, डॉ. यशराज पाटिल, डॉ. ललवाणी, डॉ. चंदनवाले, डॉ. तांबे, डॉ. जगन्नाथ दीक्षित, डॉ.अमित मायदेव, डॉ. अजय चौरसिया विशेषज्ञ डॉक्टर शिविर में उपस्थित रहेंगे।
शिविर में कुल 80 बाह्य रोगी वार्ड होंगे। बाह्य रोगी वार्ड में आयुष, नेत्रचिकित्सा, दंतचिकित्सा, कान, नाक, घसा, जनरल मेडीसिन, जनरल सर्जरी, हृदयरोग, श्वसनविकार, मूत्ररोग, प्लास्टिक सर्जरी, स्त्रीरोग, बालरोग, अस्थिव्यंगोपचारशास्त्र, आनुवंशिक विकार, कर्करोग, मोटापा, बुजुर्गों की सामान्य जांच, मतिमंद मरीज जांच, मनोविकृति, मनोभ्रंश आदि बीमारियों पर निःशुल्क दवा एवं सर्जरी की जायेगी। इसी प्रकार सभी आवश्यक रक्त और मूत्र परीक्षण नमूनों का संकलन, साथ ही ईसीजी, मैमोग्राफी, पीएफटी, बीएमडी निरीक्षण किया जाएगा।
जरूरतमंद मरीजों को कृत्रिम अंग, चश्मा, बुजुर्गों के लिए छड़ी, अंध छड़ी, विकलांग सामग्री, श्रवण यंत्र, दंत ब्रेसिज़ का पंजीकरण के अनुसार वितरित किए जाएंगे। सभी मरीजों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। जरूरतमंद मरीज शिविर का लाभ उठायें। यह अपील प्रशासन ने की है।

0 टिप्पणियाँ