मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में भाग लेनेवाले पूर्व सैनिकों के पोते-पोतियों के लिए ‘मुजीब छात्रवृत्ति’ योजना

पुणे, अगस्त (जिमाका)
बांग्लादेश सरकार ने 1971 की बांग्लादेश मुक्ति के युद्ध में भाग लेनेवाले भारतीय सेना के शहीद और घायल सैनिकों और सेना अधिकारियों के पोते-पोतियों के लिए शैक्षणिक वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए शुरू की गई ‘मुजीब छात्रवृत्ति’ के लिए आवेदन करने की अपील की है।
10 वीं से 12 वीं और स्नातक पाठ्यक्रम इन दो शैक्षणिक वर्षों की कक्षा पढ़नेवाले पोते - पोतियों के लिए बांग्लादेश सरकार द्वारा  ‘मुजीब छात्रवृत्ति’ नामक एकमुश्त छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। जिले में बांग्लादेश युद्ध में भाग लेनेवाले शहीद, घायल सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के पोते-पोती आश्रितों को सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में संपर्क करें। यह अपील जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टि. कर्नल (सेवानिवृत्त) एस.डी. हंगे ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ