मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त को 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा

पुणे, अगस्त (जिमाका)
भारतीय स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार 15 अगस्त को 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस के शुभहाथों विधान भवन (काउंसिल हॉल) में सुबह 9.05 बजे  ध्वजारोहण का मुख्य सरकारी कार्यक्रम होगा। 
नागरिक मुख्य सरकारी समारोह में भाग ले सकें इसलिए सुबह 8.35 बजे से 9.35 बजे के दौरान ध्वजारोहण अथवा कोई अन्य शासकीय एवं निमशासकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए। अन्य कार्यालय  सुबह 8.35 बजे से पहले या प्रातः 9.35 बजे के बाद ध्वजारोहण समारोह मना सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय में सुबह 7.30 बजे और शनिवारवाडा में एवं 8 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। यह जानकारी निवासी उपजिलाधिकारी ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ