मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाज्योति ने पीएचडी शोधकर्ताओं को 24 करोड़ रुपये की अधिछात्रवृत्ति वितरित की

पुणे, अगस्त (जिमाका)
महात्मा ज्योतिबा फुले अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्था, नागपुर (महाज्योति) के माध्यम से अन्य पिछड़ा वर्ग, विमुक्त जाति, घुमंतू जनजाति और विशेष पिछड़ा वर्ग के छात्रों को पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए वर्ष 2021 में चयन किए गए 648 छात्रों को और वर्ष 2022 में चयन किए गए 1 हजार 236 विद्यार्थियों को कुल 24 करोड़ 17 लाख 87 हजार 749 रुपये की राशि वितरित की गयी है। यह जानकारी महाज्योति द्वारा दी गई है। 
लक्षित समूह के अभ्यर्थियों को शोध हेतु सहायता प्रदान हो, उन्हें शोध के क्षेत्र में अवसर मिलें, उनका विकास हो इस प्रयोजन के लिए महाज्योति द्वारा पीएच.डी. छात्रवृत्ति योजना लागू की गई है। छात्रों को अधिछात्रवृत्ति के साथ-साथ आवास भत्ता और आकस्मिक निधि भी प्रदान की जाती है। अधिछात्रवृत्ति के कारण निश्चिंत होकर शोध किया जा सकता है। कोई शोध के लिए संदर्भ पुस्तकें खरीदने, रिपोर्ट तैयार करने के लिए यात्रा की जा सकती है। अध्ययन हेतु आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकेंगी।
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री परीक्षा उत्तीर्ण हुए छात्रों को पीएच.डी. अधिछात्रवृत्ति योजना के तहत लाभ उठाया जा सकता है। योजना की शर्तों के अनुसार गैर-आपराधिक आय वर्ग के इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन https://mahajyoti.org.in इस वेबसाइट पर ऑनलाइन पद्धति से आमंत्रित किए जाते हैं। पीएच.डी. अधिछात्रवृत्ति योजना का अधिक से अधिक छात्रों ने लाभ उठाकर संशोधन कार्य में अपना कैरियर बनाने की अपील महाज्योति प्रकल्प व्यवस्थापन द्वारा की गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ