230 वीरता पुरस्कारों में से, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 125 कर्मियों, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के 71 कर्मियों और पूर्वोत्तर क्षेत्र के 11 कर्मियों को उनके वीरतापूर्ण कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है। वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों में सीआरपीएफ के 28, महाराष्ट्र के 33, जम्मू-कश्मीर पुलिस के 55, छत्तीसगढ़ के 24, तेलंगाना के 22, आंध्र प्रदेश के 18 तथा शेष अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों एवं सीएपीएफ से हैं।
राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक (पीपीएमजी) और वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी); जीवन और संपत्ति को बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशिष्ट वीरता के प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया जाता है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) पुलिस सेवा में उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण आधारित मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

0 टिप्पणियाँ