मांजरी, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
स्वच्छता ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। स्वच्छता के विषय में जनजागृति अभियान चलाना समय की जरूरत बन गया है। स्वच्छता अच्छी आदत है जो मनुष्य को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक रुप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए आस-पास के वातावरण को साफ रखना बेहद जरूरी है क्योंकि गंदगी कई बीमारियों को जन्म देती है और मानव जीवन के विकास में बाधा डालती है। जबकि स्वच्छता न सिर्फ मनुष्य के विकास में सहायता करती बल्कि मन को शांत रखने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए हर किसी को स्वच्छता के महत्व को समझना चाहिए और साफ-सफाई रखने पर जोर देना चाहिए। यह विचार समाजसेविका व मांजरी ग्रीन सोसायटी की चेयरमैन सीमा शेंडे ने व्यक्त किए।
‘हमारा कचरा हमारी जिम्मेदारी’ अभियान के तहत घर पर ही गीले कचरे से जैविक खाद तैयार करने के लिए इनोरा फाउंडेशन के माध्यम से नागरिकों को निःशुल्क ड्रम और सभी आवश्यक सामग्री वितरित की गई, तब उपस्थितों को संबोधित करते हुए सीमा शेंडे बोल रही थीं। मांजरी ग्रीन सोसायटी की चेयरमैन सीमा शेंडे की संकल्पना से सोसायटी में इस उपक्रम को लागू किया गया।
सीमा शेंडे ने आगे बोलते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान चला रहे हैं। बरसात के दिनों में कूड़े-कचरे पर बैठी हुई मक्खियां बीमारी फैलाती हैं। अगर हम सभी अपने कचरे को घर पर ही जैविक खाद में बदल दें तो कचरा गायब हो जाएगा और पेड़ों के लिए जैविक खाद का भी उत्पादन होगा। अधिक से अधिक लोगों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ