मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

तेलंगणा सरकार किसानों के 19 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज माफ कर सकती है तो महाराष्ट्र सरकार क्यों नहीं : घनश्याम बापू हाक्के

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
देखता हूं, करता हूं, पंचनामे करता हूं यह भावना न रखते हुए तेलंगणा के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने किसानों का ध्यान रखते हुए 19 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज माफ कर दिया और किसानों को संकट से बाहर निकाला है अगर तेलंगणा सरकार किसानों का 19 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज माफ कर सकती है, तो महाराष्ट्र सरकार क्यों नहीं कर सकता है? महाराष्ट्र की सरकार राजनीतिक उथल- पुथल एवं राजनीतिक हंगामा छोड़कर किसानों की समस्याओं के समाधान की पहल की करे अन्यथा जनता आपको सत्ता से बिना खींचे नहीं रहेेगी। आनेवाले समय में महाराष्ट्र में भी बीआरएस पार्टी सत्ता पर विराजमान होगी। यह विश्वास युवा नेतृत्व घनश्याम बापू हाक्के ने व्यक्त किया। 
तेलंगणा के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने किसानों का 19 हजार करोड़  रुपयों का कर्ज तुरंत माफ करने पर हड़पसर गांधी चौक में युवा नेतृत्व घनश्याम बापू हाक्के और पहलवान अप्पासाहेब अखाडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी की और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया गया, तब घनश्याम बापू हाक्के बोल रहे थे। यहां संतोष बिचुकले, मल्लाप्पा हिरकुर, किशोर गोरे, राजू  ढेबे, आकाश कुडके, राजेश मरगले, रोहित बडे, सुरेश मैंदल, दामाजी मैंदल, अण्णा दायगांडे, तुकाराम धैगांडे, ऋषिकेश दाखवणे, संदीप लोखंडे, रोहित बडे, महेश गावडे, सुनील हिरवे, प्रदीप शिंदे, शिवाजी आखाडे, विराज सोनवलकर, शंकर धायगुडे, संतोष माली, शुभम विरकर, निखिल जाधव, निखिल जाधव, नागेश वाघमारे, रवि पाटिल, दत्ता काशीद, महादेव भणगे, राजू हरनाले, राहुल भिसे, लाला वाघमोडे, शिवा अलगे, सत्यवान वारे, पप्पू गायकवाड, बंटी शेवाले, महेश गायकवाड, दादा मोडक के साथ महिला और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
अबकी बार, किसान सरकार,  अब महाराष्ट्र में केसीआर सरकार आदि नारे लगाकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही जनता को मिठाई खिलाकर आनंदोत्सव मनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ