मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘महाराष्ट्र स्टूडेंट इनोवेशन चैलेंज’ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नवउद्यमियों से अपील

पुणे, अगस्त (जिमाका)
‘महाराष्ट्र स्टूडेंट इनोवेशन चैलेंज’ के माध्यम से आयोजित नवउद्यमी प्रतियोगिता में राज्य के महाविद्यालय व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में शिक्षा ले रहे छात्रों ने 31 अगस्त तक और संस्थाओं ने 15 अगस्त तक आवेदन प्रस्तुत करके भाग लेने के लिए पंजीकरण कराने की अपील जिला कौशल विकास, रोजगार व उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र द्वारा की गई है। 
राज्य में नवीन अवधारणाएँ और नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए कौशल, रोजगार, उद्यमशीलता और नवप्रवर्तन अनुभाग के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य अभिनव स्टार्टअप नीति 2018 की घोषणा की गई है। इस नीति के कार्यान्वयन के लिए महाराष्ट्र राज्य अभिनव सोसाइटी नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रही है। 
इसके माध्यम से राज्य में स्टार्टअप परिसंस्था के विकास के लिए एक पोषण वातावरण निर्माण करके इससे सफल नवउद्यमी तैयार करने के लिए विभिन्न गतिविधियां क्रियान्वित की जा रही हैं।
इस पृष्ठभूमि में राज्य में कॉलेज के छात्रों के नवाचारों को मूर्त रूप देने के लिए ‘महाराष्ट्र स्टूडेंट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में उम्मीदवार व्यक्तिगत अथवा अधिकतम 3 व्यक्तियों का समूह भाग ले सकता है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एक नवीन अवधारणा होनी चाहिए। 
यह गतिविधि शैक्षणिक संस्था, जिला एवं राज्यस्तर पर सम्पन्न की जायेगी। इसके माध्यम से विजयी उम्मीदवारों को प्रारंभिक पूंजी उपलब्ध होगी और वे विशेष इन्क्यूबेशन कार्यक्रम का लाभ उठा सकेंगे।
जिले के अधिक से अधिक अभ्यर्थी साथ ही शिक्षण संस्थाएं https://schemes.msins.in वेबसाइट पर जाकर निर्धारित अवधि के भीतर स्टूडेंट इनोवेशन चैलेंज में शामिल हों। यह अपील जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र के प्र. सहायक आयुक्त सा. बा. मोहिते ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ