मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जनभागीदारी के माध्यम से ‘मेरी मिट्टी मेरा देश’ गतिविधि को उत्साहपूर्वक क्रियान्वित किया जायेगा : अतिरिक्त आयुक्त विजयकुमार खोराटे

पुणे, अगस्त (जिमाका)
पिंपरी चिंचवड़ शहर में बड़े पैमाने पर जनभागीदारी के साथ ‘मेरी मिट्टी मेरा देश’ पहल को उत्साहपूर्वक और योजनाबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार खोराटे ने दी। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की समापन गतिविधियों के अंतर्गत केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार ‘मेरी मिट्टी मेरा देश’ गतिविधि 9 से 14 अगस्त 2023 तक  क्रियान्वित की जाएगी।
‘मिट्टी नमन वीरों वंदन’ गतिविधि के कार्यान्वयन को लेकर पिंपरी के मुख्य प्रशासनिक भवन में एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त उल्हास जगताप, शहर अभियंता मकरंद निकम, पहल के महानगरपालिका समन्वयक तथा उपआयुक्त मिनीनाथ दंडवते, मुख्य सुरक्षा अधिकारी उदय जरांडे, विशेष अधिकारी किरण गायकवाड, शिक्षण विभाग के सहायक आयुक्त विजयकुमार थोरात, क्षेत्रीय अधिकारी सुचिता पानसरे, अमित पंडित, अण्णा बोदडे, किरणकुमार मोरे, उमेश ढाकणे, शीतल वाकडे,  सीताराम बहुरे, जनता संपर्क अधिकारी प्रफुल्ल पुराणिक, सहायक उद्यान अधिक्षक मंजुषा हिंगे आदि उपस्थित थे।
हर राज्य के गाँवों से लेकर शहरों तक अपनी मिट्टी के प्रति जागरुकता, प्रेम और साक्षरता निर्माण हो और इस मातृभूमि के लिए प्रयासरत साथ ही उन बहादुरों का सम्मान करना है, जिन्होंने इसके लिए अपने जीवन का बलिदान दिया, इसलिए ‘मिट्टी को नमन वीरों को वंदन’ गतिविधियाँ क्रियान्वित की जा रही हैं। इसके तहत शहर के किसी यादगार स्थान पर शिलापट्टिका लगवाना, महानगरपालिका सीमा के अन्तर्गत प्रभागनिहाय एक या दो मुट्ठी मिट्टी लेकर उससे शहर का कलश बनाकर उसे सम्मानपूर्वक स्थानीय स्वशासन संस्था के स्तर पर समन्वय अधिकारी को सौंपना जैसे अनेक कार्य किये जाएंगे। इसके लिए सभी विभाग समन्वय करके बड़े पैमाने पर इस कार्यक्रम में नागरिकों को शामिल करें। यह अपील श्री खोराटे ने की है। 
महानगरपालिका कार्यक्षेत्र के जिन्होंने देश के लिए, आजादी के लिए और सुरक्षा के लिए बलिदान दिया, ऐसे रक्षा बलों, अर्ध-रक्षा बलों, पुलिस बल के शहीदों और स्वतंत्रता सैनानियों के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पूर्व सैनिकों को महानगरपालिका की ओर से सम्मानित किया जाएगा। महानगरपालिका की ओर से शहर में एक स्थान पर कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रगान गायन और ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ