मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नागालैंड की राजधानी कोहिमा को क्षेत्रीय स्‍मार्ट सिटी पुरस्कार

    नागालैंड की राजधानी कोहिमा ने वर्ष 2022 के लिए इंडिया स्‍मार्ट सिटी अवार्ड के तहत पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय स्‍मार्ट सिटी पुरस्‍कार जीता है। सिक्किम के नामची और कोहिमा को संयुक्‍त रूप से यह पुरस्‍कार मिला। ये दोनों शहर देश के पुरस्‍कृत 66 स्‍मार्ट शहरों की सूची में शामिल हैं।
    केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के स्‍मार्ट सिटी मिशन के तहत इंडिया स्‍मार्ट सिटी अवार्ड प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। मिशन के तहत शुरू की गई यह महत्‍वपूर्ण गतिविधि है। कोहिमा स्‍मार्ट शहर विकास लिमिटेड के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी केझाजेलहोउ थेउनुओ ने आज संवाददाताओं को बताया कि यह पुरस्‍कार कोहिमा शहर के निवासियों के लिए महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ