मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मुम्बई-रीवा एवं पुणे-जबलपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन सेवा का विस्तार

मुंबई, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने एवं बेहतर यात्रा अनुभव के लिए रेलवे ने मुंबई-रीवा और पुणे-जबलपुर के बीच विशेष ट्रेन सेवा के विस्तार का निर्णय लिया है विवरण निम्नानुसार है :
02188 सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक विशेष सेवा प्रत्येक शुक्रवार को 01 दिसंबर 2023 तक  विस्तार किया गया है।
02187 रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक विशेष सेवा प्रत्येक गुरुवार को 30 नवंबर 2023 तक  विस्तार किया गया है।
02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक विशेष सेवा प्रत्येक सोमवार को 27 नवंबर 2023 तक  विस्तार किया गया है।
02132 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक विशेष सेवा प्रत्येक रविवार को 26 नवंबर 2023 तक का विस्तार दिया गया है।
आरक्षण : विशेष ट्रेन संख्या 02188 और 02131 की विस्तारित यात्राओं के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग 01 सितंबर 2023 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।
इस विशेष ट्रेनों के ठहराव एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.Indianrail.gov.in पर देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ