मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ऑनलाइन कंटेंट निर्माताओं और ओटीटी प्लेटफॉर्मों को आमंत्रण: आईएफएफआई ने सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार के पहले संस्करण के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित कीं

आईएफएफआई के 54वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज पुरस्कार के विजेता के नाम की घोषणा की जाएगी

    सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार के उद्घाटन संस्करण के लिए आवेदन अब खुले हुए हैं, जिसकी शुरुआत गोवा में 20-28 नवंबर, 2023 को आयोजित होने वाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 54वें संस्करण में की जाएगी।
पुरस्कार का उद्देश्य
    पुरस्कार का उद्देश्य समृद्ध ओटीटी कंटेंट और इसके निर्माताओं को स्वीकृति प्रदान करनाप्रोत्साहित करना और सम्मानित करना है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्मित और प्रदर्शित वेब सीरीज कंटेंट को प्रोत्साहित करना और इसका उत्सव मनाकर भारतीय ओटीटी उद्योग में विकास एवं नवाचार को बढ़ावा देना चाहता है। पुरस्कार का उद्देश्य क्षेत्रीय भाषाओं में निर्मित कंटेंट सहित वेब सामग्री उद्योग में क्षेत्रीय विविधता एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देकर भारतीय भाषाओं में ओटीटी सामग्री को प्रोत्साहित करना है। यह पुरस्कार असाधारण प्रतिभा की पहचान एवं पुरस्कृत करेगाजिसने देश में ओटीटी द्वारा प्रदान किए गए अवसरों के माध्यम से अपनी क्षमता का एहसास कराया है। भारत की बढ़ती रचनात्मक अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुएइस पुरस्कार का उद्देश्य कंटेंट निर्माताओं और ओटीटी प्लेटफार्मों को अपने काम का प्रदर्शन करनेज्ञान का आदान-प्रदान करने और भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआईके माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करके भारत के ओटीटी क्षेत्र में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करना है।
विजेता के नाम की घोषणा आईएफएफआई के 54वें संस्करण में की जाएगी और उसे सम्मानित किया जाएगा।
उभरते और आकांक्षी नए भारत की कहानी बताएंसूचना एवं प्रसारण मंत्री
    उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार की घोषणा 18 जुलाई, 2023 को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने की थी।
   इस बात को ध्यान में रखते हुए कि भारत में असाधारण प्रतिभाओं से परिपूर्ण हैंश्री ठाकुर ने कंटेंट निर्माताओं को “एक उभरते और आकांक्षी नए भारत की कहानी बताने के लिए प्रोत्साहित किया जो अरबों लोगों के सपनों और अरबों अनसुनी कहानियों के साथ दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है!” उन्होंने कहा कि भारत के 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस वर्ष शुरू होने के बाद यह पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान किया जाएगा।
    सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटीपुरस्कार शुरू करने के पीछे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के उद्देश्य पर बात करते हुएकेंद्रीय मंत्री ने कहा कि “भारतीय मनोरंजन क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व बदलाव देखे गए हैं। यह बहुत दिलचस्प है कि हाल ही में फिक्की-ईएनवाई द्वारा जारी एक रिपोर्ट से पता चलता है कि 2022 में भारत में न केवल 3,000 घंटे की नई और मूल ओटीटी कंटेंट तैयार की गई बल्कि ओटीटी प्लेटफार्मों पर दर्शकों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में 13.5 करोड़ से बढ़कर 18 करोड़ हो चुकी हैजबकि सिनेमा हॉल जाने वालों की संख्या 12.2 करोड़ है और यह ओटीटी प्लेटफॉर्म के दर्शकों से लगभग करोड़ कम है। इसलिए भारतीय ओटीटी उद्योग के विकास को प्रोत्साहित करनेबढ़ावा देने और क्षेत्रीय प्रतिभा को स्वीकार करने की आवश्यकता महसूस हुईजिसमें भारत बहुत समृद्ध है।”
पुरस्कार के लिए पात्रता
    पुरस्कार के लिए पात्र होने के लिएवेब सीरीज को मूल रूप से किसी भी भारतीय भाषा में निर्मितशूट किया गया होना चाहिए। यह केवल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के उद्देश्य से निर्मितसह-निर्मितलाइसेंस प्राप्त या अधिग्रहित किया हुआ एक मूल कार्य होना चाहिए। प्रविष्टि करने वाले सभी एपिसोड (वेब सीरीज/सीजनको 01 जनवरी, 2022 से 31 दिसंबर, 2022 के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया होना चाहिए। इसके अलावाआवेदन के लिए वेब सीरीजसीज़न में कम से कम 180 मिनट का कुल रनटाइम होना चाहिएकम से कम तीन एपिसोड होने चाहिएप्रत्येक एपिसोड की अवधि 25 मिनट या उससे ज्यादा होनी चाहिए और एक ही शीर्षक या व्यापारिक नाम के अंतर्गत एक साथ जुड़ा होना चाहिए।
पुरस्कार के लिए आवेदन कैसे करें
आवेदकों को निर्धारित ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म के माध्यम से प्रविष्टि जमा करनी चाहिएजो पुरस्कार वेबसाइट  https://bestwebseriesaward.com/ पर उपलब्ध है। प्रविष्टियों को 25 अगस्त, 2023 को शाम बजे तक ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। प्रविष्टियों को ऑनलाइन जमा करने के अलावाऑनलाइन आवेदन की मुद्रित और हस्ताक्षरित हार्ड कॉपी संलग्न सामग्रियों के साथ 31 अगस्त, 2023 तक अधिकारिक कार्यालय पहुंच जानी चाहिए। अगर 31 अगस्त, 2023 को अवकाश घोषित किया जाता हैतो अगले कार्य दिवस को आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि माना जाएगा।
पुरस्कारों के घटक
  सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज का पुरस्कार एक वेब श्रृंखला को उसकी कलात्मक योग्यताकहानी प्रस्तुतितकनीकी उत्कृष्टता और समग्र प्रभाव के लिए दिया जाएगा। इसमें 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगाजिसे निर्देशकरचयिता और निर्माताप्रोडक्शन हाउस ओटीटी प्लेटफॉर्म (मूल निर्माण या सह-निर्माण मामले मेंके बीच समान रूप से वितरित किया जाएगा। प्रमाणपत्र भी निर्देशकरचयिता या दोनोंनिर्माताप्रोडक्शन हाउसओटीटी प्लेटफॉर्म (मूल निर्माण या सह-उत्पादन मामले मेंऔर वेब-सीरीज़ स्ट्रीमिंग करने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म को प्रदान किया जाएगा।
    पुरस्कार हेतु चयन करने के लिए दो स्तरीय व्यवस्था होगीजिसमें एक पूर्वावलोकन समिति और एक जूरी शामिल हैं। जूरी में पूरे देश से वेब-सीरीज़सिनेमा और अन्य संबद्ध क्षेत्रों में प्रशंसित प्रतिष्ठित फिल्मवेब सीरीज पेशेवरव्यक्तित्व शामिल होंगे। पूर्वावलोकन समिति और जूरी का गठन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।
    पुरस्कार की पात्रता और अन्य विवरणों की विस्तृत जानकारी पुरस्कार की वेबसाइट https://bestwebseriesaward.com/ पर उपलब्ध है। पुरस्कार के नियम और अधिनियम को यहां से प्राप्त किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ