मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विभागीय आयुक्त और जिलाधिकारी कार्यालयों में पंचप्रण शपथ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पुणे, अगस्त (जिमाका)
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘मेरी मिट्टी मेरा देश’ पहल के तहत विभागीय आयुक्त कार्यालय में विभागीय आयुक्त सौरभ राव सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पंचप्रण शपथ ली।
इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त आण्णासाहेब चव्हाण, उपायुक्त रामचंद्र शिंदे, वर्षा लड्डा-उंटवाल, विजय मुलीक,  पूनम मेहता, राजेंद्र मुठे, दत्तात्रय लांघी, विशेष कार्य अधिकारी राजेश तितर, तहसीलदार दशरथ  काले, मनीषा देशपांडे  और कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
इस समय उपायुक्त श्री मुलिक ने उपक्रम के बारे में जानकारी दी।
जिलाधिकारी कार्यालय में भी पंचप्रण शपथ कार्यक्रम का किया गया आयोजन
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘मेरी मिट्टी मेरा देश’ पहल के तहत कलेक्टर डॉ. राजेश देशमुख सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने पंचप्रण शपथ ली।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ज्योति कदम, उपजिलाधिकारी भाऊसाहेब गलांडे, डॉ. दीप्ति सूर्यवंशी-पाटिल, अमिता तलेकर, अर्चना तांबे एवं कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ