मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मांजरी निवासियों की समस्या हल करने में शिवसैनिक राहुल खलसे ने निभाई अहम भूमिका

मांजरी, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
नागरिकों के हित में शिवसेना की पहल रंग आई है। आम जनता की समस्या हल करने में हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के युवा सेना उपविभाग अधिकारी राहुल सुरेश खलसे ने अहम भूमिका निभाई है। 
महादेवनगर-मांजरी बुद्रुक में स्थित सिद्धिविनायक कालोनी के निवासी जल निकासी लाइनें (ड्रेनेज लाइन) जाम होने से बहुत परेशान थे। यहां कई नागरिकों के शौचालयों और स्नानघरों में पानी जमा हो रहा था। लंबे समय से चली आ रही समस्या से नागरिक परेशान हुए थे। उक्त समस्या से नागरिकों ने हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के युवा सेना उपविभाग अधिकारी राहुल खलसे से संपर्क करके अवगत कराया। तब परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहुल खलसे ने तत्काल पुणे महानगरपालिका प्रशासन को जनता को हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। साथ ही जनता जो इस जल निकासी लाइनें (ड्रेनेज लाइन) जाम होने से कितनी तकलीफ सहन कर रही है इस बारे में बताया। इस पर संज्ञान लेते हुए हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय से बार-बार संपर्क किया गया और ड्रेनेज लाइन को साफ करने के लिए टाइगर मशीन लाकर सभी अवरुद्ध जल निकासी लाइनों को साफ किया गया और ड्रेनेज लाइन में सीवेज का प्रवाह सुचारू हो गया। उक्त समस्या हल करने में शिवसैनिक राहुल खलसे ने अहम भूमिका निभाई। 
यह विधायक कार्य शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे पार्टी के शिवसैनिक व समर्पण प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण रणदिवे  के नेतृत्व में हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र युवा सेना उपविभाग अधिकारी राहुल खलसे, किरण खलसे, दिलीप खलसे, नितिन राखपसरे, कपिल खलसे आदि  द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय के पास अनुवर्ती करके उक्त समस्या हल कराई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ